नगरीय निकाय त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

  
Last Updated:  नवम्बर 26, 2020 " 08:48 अपराह्न"

रतलाम | आगामी नगरीय निकायों त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2020-21 की विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपालचंद्र डाड द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े को मॉडल कोड आफ कंडक्ट ऑनलाइन ऑर्डर तथा शिकायत निराकरण का दायित्व सौंपा गया है। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा को मेन पावर मैनेजमेंट का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले को प्राध्यापक डॉ. सुरेश कटारिया के साथ ट्रेनिंग मैनेजमेंट परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण श्री निशिकांत शुक्ला को निर्वाचन शिकायत नस्तियों का प्रजनन एवं उपखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों पर टीम के साथ प्रतिवेदन अपर कलेक्टर को प्रेषित करने का दायित्व सौंपा गया है। एक्सपेंडिचर मैनेजमेंट का कार्य लेखा अधिकारी मेडिकल कॉलेज श्री रमेश मौर्य तथा ईवीएम मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग मैनेजमेंट का दायित्व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग से दीपेश गुप्ता को सौंपा गया है।
इसी प्रकार जिला कोषालय अधिकारी श्री विनायक भूरिया को बैलेट पेपर मुद्रण, निर्वाचन मानदेय, स्ट्रांग रूम, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव को प्रेक्षकों से संबंधित कार्य, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमावद तथा सहायक संचालक जनजाति कार्य श्री अकील खान को मैटेरियल मैनेजमेंट, प्राध्यापक श्री एस.एस. मौर्य को सेंस प्लान, श्री बालकृष्ण पाटीदार जिला योजना अधिकारी को कम्युनिकेशन प्लान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री नरेंद्र चौहान को कंप्यूटराइजेशन एंड सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट, जिला परिवहन अधिकारी श्री दिलीप मांजी को ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, ई-गवर्नेंस मैनेजर श्री नरेंद्र सोलंकी को ईवीएम, यूआरएल ईमेल तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती निशी बालासिंह को जिला स्तरीय कॉल सेंटर का दायित्व सौंपा गया है।

 2,480 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *