आवारा श्वानों के कारण नागरिक दुर्घटनाओं के शिकार-

  
Last Updated:  जनवरी 27, 2021 " 02:14 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| नगर में इन दिनों आवारा एवं पागल श्वानो के कारण राहगीरों आम नागरिकों को दुर्घटनाओं का शिकार हो रहें हैं| पागल कुत्तों के काटने की नगर में कई घटनाएं घटित हो चुकी है वही आवारा कुत्तों के कारण भी कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं| आज बुधवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग धामनोद निवासी किसान अशोक व्यास सैलाना खाद लेने आए थे
जो वापस खाद लेकर धामनोद जा रहे थे की अचानक ही गोधूलिया तालाब के पास आवारा कुत्तों का झुंड सामने आ गया जिसे बचाने में दोपहर वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें अशोक को चोट आई है, घायल द्वारा बताया गया कि वह निजी काम से सैलाना आया था तथा खेती के लिए खाद की बोरी अपने वाहन पर डाल कर ले जा रहे था कि अचानक वो गोधूलिया तालाब के पास आवारा कुत्तों के आने से दो पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और वह गिर गया| तत्काल ही आस पड़ोस के अन्य राहगीरों ने उन्हें उठाया और तत्काल ही 108 पर सूचना दी, काफी समय तक जब 108 का वाहन नहीं पहुंचा तब वह निजी वाहन से सैलाना अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक डॉक्टर श्री डांगे द्वारा प्राथमिक उपचार कर उन्हें रतलाम रेफर किया l समाचार लिखे जाने तक घायल व्यक्ति सैलाना अस्पताल में ही उपचार रत है|

 3,127 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *