शिक्षक के फार्म हाउस पर लड़की का 3 दिन तक गैंग रेप के आरोपी मंडल अध्यक्ष BJP से निष्कासित –

  
Last Updated:  फ़रवरी 22, 2021 " 07:47 अपराह्न"

शहडोल। शहडोल जिले के जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी के ऊपर आज एक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडल अध्यक्ष को पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष शहडोल द्वारा जारी पत्र के अनुसार मामला पार्टी के संज्ञान में आया है, विजय त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर थाना जैतपुर जिला शहडोल में दुष्कर्म के आरोप में मामला पंजीबद्ध किया गया है। भारतीय जनता पार्टी में ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने वाले और ऐसा आचरण करने वाले कार्यकर्ता के लिए कोई स्थान नहीं है भारतीय जनता पार्टी ऐसे आचरण और अपराध की कड़ी निंदा करती है, और अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विजय त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष,  जैतपुर को तत्काल प्रभाव से पद एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
गौरतलब है कि लगातार पार्टी के कई कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मनमानी और अपराध में शामिल होने से पार्टी की छवि धूमिल हो रही है जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व भी गंभीर है। अपराधिक और इस तरह की गतिविधियों में शामिल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण के लिए पार्टी ने कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

 1,325 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *