रतलाम: बजरंग दल ने जंगल में घूम कर 35 ट्राली लकड़ी जमाकर मुक्तिधाम में दी-

  
Last Updated:  जून 5, 2021 " 08:08 अपराह्न"

रतलाम | कोरोना महामारी में रतलाम के शमशान घाट में दाहसंस्कार के लिए लकड़ी की कमी के समाचार पिछले दिनों इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशलमीडिया पर चलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने मुक्ति धामों पर दाहसंस्कार के लिए लकड़ी की कमी को दुर करने का बीड़ा उठाया जिसमें विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड नामली के खण्ड धामनोद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्राली लेकर जंगल में घूम घूम कर सुखी लकडियाँ जमा की और उनकों मुक्ति धामों में पहुचा |
बजरंग दल द्वारा कोरोना महामारी के दौर में परिश्रम कर 35 ट्राली सुखी लकड़ियाँ एकत्रित कर रतलाम नगर में भक्तन की बावड़ी मुक्ति धाम में 5 ट्राली, जवाहर नगर मुक्तिधाम में 5 ट्राली एवं धामनोद मुक्तिधाम में 25 ट्राली सुखी लकड़ी डालकर दाहसंस्कार के लिए लकडियों की व्यवस्था कर सहयोग किया|

 743 total views

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *