मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीनेशन महाअभियान 2 का शुभारंभ किया

  
Last Updated:  अगस्त 25, 2021 " 01:34 अपराह्न"

ad

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीनेशन महाअभियान 2 का शुभारंभ किया

भोपाल|मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी वैक्सीनेशन महाअभियान 2 का शुभारंभ करते हुए कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर्स में टीका लगवाने नहीं आ पा रहे हैं, उनके लिए हम आज मोबाइल वैन निकलवा रहे हैं। इस वैन में नर्स रहेंगी जो हमारे बुज़ुर्गों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाएंगी।

मेरी सभी धर्मगुरुओं, राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवियों, और गणमान्य लोगों से अपील है कि सारे मतभेद भूल कर एकजुट हो जाओ और समाज को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करो।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ये अभियान आप सबका अभियान है। पहले डोज के बाद दूसरा डोज भी लगना जरूरी है। को वैक्सीन का 28 दिन और कोविशील्ड का 84 दिन के बाद दूसरा डोज लगना चाहिए। ये सुरक्षा का कवच है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को मैं धन्यवाद देता हूं, सुरक्षा का, जिंदगी का ये डोज नि:शुल्क मिल रहा है। ये केवल सरकार का अभियान नहीं है ये जनता के सहयोग से ही सफल बनाएं। स्वयं भी वैक्सीन लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।

 470 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *