धार: सरपंच व सचिव पर वसूली की कार्यवाही

  
Last Updated:  अक्टूबर 28, 2021 " 09:49 अपराह्न"

धार । अस्तित्वविहीन फर्मो को लाखों का हुआ भुगतान  के नाम से शिकायत के  मामले को कलेक्टर पंकज   जैन  के द्वारा संज्ञान में लिया जाकर शिकायत का निराकरण समयसीमा में करवाए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ को निर्देश प्रदत्त किए गए थे। जिस पर श्री वशिष्ठ द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदनावर को प्रकरण की जांचकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिए गए थे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा प्प्रतिवेदन  दिया कि ग्राम पंचायत बिडवाल के सरपंच, किरणबाई अशोक पटेल एवं सचिव सुरेश शर्मा पर राशि रूपये 148530/- की अनियमितता पाए जाने से वसूली का प्रस्ताव प्रेषित किया गया। जिस पर धारा 40-92 के तहत् प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में धारा 89 के तहत दर्ज किया जाकर राशि रूपये 148530/- वसूली की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

 606 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *