मतगणना की तैयारी:कार्मिकों को प्रशिक्षण 26 नवंबर को

  
Last Updated:  नवम्बर 23, 2023 " 07:07 अपराह्न"

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 26 नवंबर को आयोजित होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार के मार्गदर्शन में स्थानीय सैलाना रोड स्थित गुरु तेग बहादुर एकेडमी में आयोजित उक्त प्रशिक्षण में 300 से अधिक कार्मिक सम्मिलित होंगे। प्रशिक्षण दो सत्रों में आयोजित होगा, प्रथम सत्र दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होगा। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डॉ. व्हाय.के. मिश्रा ने जानकारी में बताया कि मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ. सुरेश कटारिया तथा प्रोफेसर रियाज मंसूरी द्वारा दिया जाएगा। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में आगामी 3 दिसंबर को होगी।

 701 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *