MP News: सामूहिक हत्याकांड, पत्नी-मां-बहन समेत 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी लगाई फांसी

  
Last Updated:  मई 29, 2024 " 11:46 पूर्वाह्न"

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने परिवार के आठ लोगों की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, माहुलझिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक आदिवासी व्यक्ति ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस वारदात को आरोपी ने बीती रात अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने मीडिया को बताया कि आदिवासी दिनेश ने परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। आरोपी मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी।

वारदात के बाद घर में मारे गए लोगों के शव पड़े हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी गांव पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

हाई लेवल जांच से सच्चाई लाएं सामने-

घटना को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ का कहना है कि आठ सदस्यों की हत्या कर आरोपी ने सुसाइड कर लिया। मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘छिंदवाड़ा में एक आदिवासी परिवार के 8 सदस्यों की हत्या कर आरोपी द्वारा खुद भी फांसी लगाने की घटना का समाचार बेहद दुखद है। मैं इस हृदयविदारक घटना से दुखी हूं, आहत हूं, स्तब्ध हूं। गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार से पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर सच्चाई सामने लाने और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग करता हूं।

देर रात की घटना-

रिपोर्ट के अनुसार, आदिवासी युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी, बच्चों और भाई सहित परिवार के आठ लोगों को कुल्हाड़ी से काटकर मार दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि यह हत्याकांड मंगलवार देर रात दो-तीन बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छिंदवाड़ा के एसपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पूरे गांव को सील कर दिया गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 509 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *