MP में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड, कई जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट-

  
Last Updated:  दिसम्बर 13, 2024 " 10:38 पूर्वाह्न"

MP Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस हफ्ते मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में ठंड का असर तेज रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मध्प्रदेश में कड़ाके के ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है।

आज शुक्रवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।

आज इन जिलों में कोल्ड-डे का असर-
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज 13 दिसंबर को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवानी और नर्मदापुरम में सर्द हवा का प्रकोप रहेगा। भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर और सीधी में कोल्ड-डे (Cold Day) का असर रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जानिए मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान- उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। । पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, फिलहाल 3-4 दिन मौसम का मिजाज यूही बने रहने की संभावना है।

जानिए कब बनती है कोल्ड-डे की स्थिति-
एमपी मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो तो कोल्ड डे होता है। जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4°C कम हो, तो तीव्र शीतल दिन होता है । जब रात का तापमान 10°C से कम हो और सामान्य से 5°C कम हो जाए, तो कोल्ड वेव चलती है। इन जिलों प्रदेश के अलग अलग जिलों में ये स्थिति बनी हुई है।दिसंबर अंत से जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल-
कल्याणपुर (शहडोल) में 3.1 डिग्री, पिपरसमा (शिवपुरी) में 3.3 डिग्री, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 3.4 डिग्री।
नौगांव (छतरपुर) में 4 डिग्री और अमरकंटक (अनूपपुर) में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया।
गुरुवार को शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नौगांव, पचमढ़ी, नीमच एवं कटनी में शीतलहर चली।नरसिंहपुर में गुरुवार को शीतल दिन रहा।
भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री ,ग्वालियर में 23.9 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, जबलपुर में 25.6 डिग्री और उज्जैन में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।

 785 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *