Ratlam पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल- उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान
Last Updated: मार्च 24, 2026 " 09:21 अपराह्न"
रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करने की परंपरा प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा गत सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल द्वारा भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी—
उप निरी मुकेश सस्तियां थाना स्टेशन रोड 05 साल से फरार आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार करने के फलस्वरूप
आर संजय सोनी थाना बिलपांक हत्या के आरोपियों एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में सराहनीय कार्यवाही
म.आर. रेणु थाना शिवगढ़ थाने का रिकॉर्ड संधारण एवं सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सराहनीय कार्य
उनि रघुवीर जोशी चौकी प्रभारी ढोढर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ में सराहनीय कार्य हेतु
उप निरीक्षक किशनलाल रजक सरवन बालिका हत्या के प्रकरण में आरोपियों की त्वरित पताराशि एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय भूमिका
विदेश सिंह भदौरिया थाना रावटी स्वयं द्वारा विवेचित प्रकरणों में सप्ताह के 08 अपराधों का निराकरण करने के फलस्वरूप
सउनि शंकर सिंह शक्तावत थाना सैलाना नाबालिक अपहृता की दस्तियाबी में सराहनीय कार्य
सउनि अशोक चौहान थाना आलोट द्वारा चोरी के प्रकरण में कड़ियां (राजगढ़) के फरार 3000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
आरक्षक प्रीतम लोहार ने थाना ताल नाबालिक बालिका की तलाशी अभियान ने सराहनीय कार्य
आरक्षक ओमप्रकाश गुर्जर थाना बरखेड़ा चोरी के प्रकरण के खुलासे पर
प्र आर संजय आंजना आई ए जावरा थाने का रखरखाव, लंबित माल एवं लंबित वाहनों के निराकरण में सराहनीय कार्य
प्र आर जाकिर मंसूरी जावरा शहर चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं इको कर सहित मशरूका बरामदगी में सराहनीय भूमिका
सउनि फरहतुल्ला मिर्जा थाना यातायात, यातयात प्रबंधन एवं सी एम हेल्पलाइन निराकरण में सराहनीय कार्य
प्र आर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी थाना यातायात, यातयात प्रबंधन में सराहनीय कार्य
आर जीवन विश्वकर्मा माणकचौक चोरी के प्रकरण में सराहनीय कार्य
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल मजबूत होगा। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की साप्ताहिक समीक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम निरंतर जारी रखा जाएगा।