मामला जावरा फाटक अंडर ब्रिज – सेजावता फंटा फोरलेन का, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर होगी सड़क निर्माण गुणवत्ता की जाँच

  
Last Updated:  मई 5, 2026 " 08:23 अपराह्न"

मामला जावरा फाटक अंडर ब्रिज – सेजावता फंटा फोरलेन का

Ratlam: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की पहल पर होगी सड़क निर्माण गुणवत्ता की जाँच,


लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने तत्काल लिया संज्ञान


रतलाम, 05 मई(स्पष्ट खबर)। 
स्थानीय जावरा फाटक अंडर ब्रिज – सेजावता फंटा फोरलेन पर 4.12 किमी. लंबे सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य की लोक निर्माण विभाग जाँच कराएगा। विभाग के मुख्य अभियंता ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Chetanya Kashyap) की पहल पर जाँच कमेटी का गठन कर दिया है। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप को स्थानीय स्तर पर सीसी रोड़ निर्माण का कार्य गुणवत्ता से परे होने की जानकारी मिली थी, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से चर्चा कर जाँच के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व श्री काश्यप ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह (Public Works Minister Rakesh Singh) से भी चर्चा कर उन्हें अवगत कराया था। मंत्री श्री सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विभाग से जाँच कराने हेतु आश्वस्त किया था। विभाग ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जाँच के लिए जो समिति गठित की है, उसमें एस.आर. गोरखेड़े प्रभारी मुख्य अभियंता (भवन) लोक निर्माण विभाग इंदौर परिक्षेत्र को अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में मयंक शुक्ला प्रभारी अधीक्षण यंत्री, लोक निर्माण विभाग राजधानी परिक्षेत्र भोपाल एवं गणेश प्रसाद पटेल अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग उज्जैन मंडल को शामिल किया गया है। समिति को पांच दिन में फोरलेन सीसी रोड़ निर्माण कार्य की जाँच पूर्ण कर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

 224 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *