रतलाम/ संध्याकालीन शिविरों में आज प्राप्त हुई 15 शिकायतें , 13 का हुआ त्वरित निराकरण’’

  
Last Updated:  जून 9, 2026 " 08:20 अपराह्न"

Ratlam: संध्याकालीन शिविरों में आज प्राप्त हुई 15 शिकायतें , 13 का हुआ त्वरित निराकरण’’

रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

आज 09 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।

शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 02 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 01 शिकायत त्वरित रूप से मौके पर निराकृत की गई। सफाई से संबंधित 11 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से सभी 11 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। 02 शिकायतें स्ट्रीट लाइट एवं पेंशन से संबंधित थी जिसमें से स्ट्रीट लाइट की शिकायत को तत्काल निराकृत कर दिया गया।

उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।

 248 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *