रतलाम/ सैलाना में ईद मिलाद-उन-नबी पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस, बच्चों ने दिया मोबाइल से दूरी और अन्न बचाने का संदेश

  
Last Updated:  अगस्त 23, 2026 " 08:58 अपराह्न"

Ratlam: ईद मिलाद-उन-नबी पर बोहरा समाज ने निकाला भव्य जुलूस, बच्चों ने दिया मोबाइल से दूरी और अन्न बचाने का संदेश

सुनील सिंह परिहार

रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)। ईद मिलाद-उन-नबी के पावन पर्व के अवसर पर सैलाना में बोहरा समाज द्वारा नगर में परम्परागत जुलूस निकाला गया। जुलूस बोहरा मस्जिद से प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौराहा, सब्जी मार्केट, मस्जिद चौराहा, बस स्टैंड, रंगबाड़ी मोहल्ला होते हुए बोहरा बाखल पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
जुलूस में सबसे आगे घुड़सवार तिरंगा और धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे, जिनके पीछे फखरी स्काउट बैंड मधुर धुन बजाते हुए कदम-ताल कर रहा था। जुलूस का मुख्य आकर्षण समाज के बच्चे रहे। बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर “बच्चों को मोबाइल से दूर रखें”, “अन्न को व्यर्थ न करें” और “कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं” जैसे सार्थक सामाजिक संदेश दिए।

बोहरा समाज के प्रवक्ता बुरहान लुकमानी ने जानकारी दी कि समाज के धर्मगुरु सैय्यदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की प्रेरणा से कम उम्र में बच्चों के अधिक मोबाइल उपयोग से होने वाले नुकसान से जन जागृति के लिए मोबाइल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से दूर रखने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं इस यात्रा का भी यही प्रयास है । साथ ही बच्चों को छोटी उम्र से ही भोजन का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सहायता करने की शिक्षा दी जा रही है। इसी प्रेरणा को जुलूस के माध्यम से समाज ने प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर जनाब आमिल साहब मुल्ला हुसैन, शेख हैदर अली, शेख नजमुद्दीन, शेख ताहिर अली, शेख फखरुद्दीन, शेख मुस्तनसिर, शेख हसन अली, समाज के सेक्रेटरी खोजेमा मज़ाकी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

 175 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *