Ratlam:आगामी त्यौहारों को लेकर सैलाना में शान्ति समिति की बैठक संपन्न हुई

  
Last Updated:  मार्च 3, 2025 " 07:07 अपराह्न"

Sunilsingh parihar
रतलाम/सैलाना।
सैलाना पुलिस थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।
सैलाना पुलिस थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सैलाना मनीष जैन ने की
आगामी त्यौहारों होली, रंग पंचमी, ईद, शीतला सप्तमी त्यौहारों के लेकर हुई बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि भारत त्योहारों का देश है, सैलाना नगर रतलाम जिले में अपनी शांति, सद्भाव प्रेम भाईचारे को लेकर प्रसिद्ध है। आगामी सभी त्योहार परंपरागत रूप से शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार ही मनाए जाएं। बैठक में एसडीओपी नीलम बघेल ने बताया कि त्योहारों पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी शांति भंग करने वालों से पुलिस शक्ति से निपटेगी।

पुलिस थाना परिसर सैलाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में नवागत थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को अपना परिचय दिया।
शांति समिति की इस बैठक में एसडीएम मनीष जैन ने उपस्थित जन समुदाय के साथ विचार साझा किया और चर्चा में आए सुझाव पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया,
शांति समिति की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, सीएमओ अनिल जोशी, pwd के नवागत अधिकारी चेतन ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

बैठक में पार्षद जगदीश पाटीदार, राम प्रसाद चंदेल, प्रशांत मंडोत, दिनेश कसेरा, सुरेश मालवीय, सुनील सिंह परिहार, संतोष धाबाई, नितेश राठौड़, कैलाश परिहार, बुरहान लुकमानी, कृष्ण राठौर, पंकज बैरागी सहित हिंदू और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे।
सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।

 854 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *