प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की दूसरी क़िस्त 1लाख रु के अविलंब हितग्राही को भुगतान को लेकर ज्ञापन-

  
Last Updated:  जून 22, 2020 " 05:16 अपराह्न"

सीएमओ को चेताया : मप्र की सरकार बदल चुकी , अब भाजपा की सरकार है|


रतलाम/धामनोद:22 जून 2020(स्पष्ट खबर)| धामनोद नगर भाजपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा नगर परिषद अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा को दिया गया ज्ञापन में बताया गया कि आवास योजना के हितग्राहियो को दूसरी क़िस्त का 11 माह से इंतजार है बारिश का मौसम है ,योजना के मकान अधूरे पड़े है हितग्राहि परेशान है साहूकारों से कर्ज ले रखा है , नगर परिषद के द्वारा बार बार हितग्राही को चक्कर लगाने पड रहे है, आवास योजना के दूसरी क़िस्त का हितग्राहियो को भुगतान अतिशीघ्र किया जावे।ज्ञापन का वाचन भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलामहामंत्री जितेंद्र सोनी ने किया ,जिसमें नगर परिषद अधिकारी को चेताया गया कि म0 प्र0 की सरकार बदल चुकी है आज भाजपा की सरकार है ,नगर परिषद का जनता के प्रति काम करने का तरीके एवं भाजपा पार्षद व जनप्रतिनिधियों के प्रति नजरिये में बदलाव करे ,भाजपा का एक मंत्र है सबका साथ सबका विकास ,सरकार की जो भी योजना हो वह वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी परेशानी के पहुँचे।ज्ञापन देने में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश पोरवाल , मदनलाल पाटीदार, तेजेंद्रसिंह सक्तावत ,बद्रीलाल शर्मा ,बालाराम पाटीदार, दिनेश सोलंकी, मुन्ना बापू, महिपाल सिंह सिसोदिया, रामप्रसाद पाटीदार, प्रकाश प्रजापत आदी मौजूद थे।

 4,675 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *