रतलाम मेडिकल कॉलेज से 22 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2020 " 11:08 अपराह्न"

रतलाम: 28 जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल से मंगलवार को राहत की बड़ी खबर, रतलाम तथा अन्य स्थानों के 22 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होकर मंगलवार को अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले तथा मेडिकल स्टाफ उपस्थित था। मंगलवार को आलोट के कायस्थ मोहल्ले के 8, रतलाम की पीएनटी कॉलोनी के तीन, राजस्व कॉलोनी के दो, अरिहंत परिसर, पटेल कॉलोनी, गणेश नगर, राजीव नगर, अशोक नगर के एक-एक पेशेंट तथा जावरा के मुगलपुरा, शाहदरा, दिल्ली एवं सांवेर रोड इंदौर के भी एक-एक पेशेंट डिस्चार्ज हुए।

 1,642 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *