आयुष विभाग के मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम-2020 का आरम्भ।

  
Last Updated:  सितम्बर 11, 2020 " 05:16 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना:11,सितंबर, 2020(स्पष्ट खबर)| मप्र शासन आयुष विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार एवम श्रीमान कलेक्टर महोदय रतलाम की अध्यक्षता में “मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम -2020” का संचालन किया जाना है,जिसमे होम्योपैथी औषधि “मलेरिया ऑफ-200″की छः खुराक खिलाई जानी है। दो चरणों में होने वाले इस कार्यक्रम का प्रथम चरण दिनांक 12 सितंबर से प्रारंभ होना है।
उक्त जानकारी अनिल मेहता प्रभारी शा.आयुष औषधालय हतनारा, ने देते हुए बताया की यह कार्यक्रम दो चरणों मे होगा, जिसमे प्रथम चरण दिनांक 12 सितंबर ,19 सितंबर,26 सितंबर 2020 तथा द्वितीय चरण 15 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 29 अक्टूबर 2020 को होगा।
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मलेरिया विभाग,आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम में रतलाम जिले के मलेरिया रोग से प्रभावित 2 ब्लॉक -सैलाना,बाजना के 27 गांव की लगभग 20000 जनसँख्या को मलेरिया रोग प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि की छः खुराक खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम का निरिक्षण नोडल अधिकारी डॉ.बलराज सिंह चौहान,एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ इंतेखाब मंसूरी और डॉ रवि कलाल द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बलराज सिंह चौहान मो.न.9827267450 से प्राप्त कर सकते है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला चौहान ने आमजन से इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

 3,204 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *