श्रॆणी पुरालेख: एज्युकेशन

मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच से उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम को मिली कृषि संकाय की सौगात

Last Updated:  शनिवार, अगस्त 8, 2026  2:55 अपराह्न

Ratlam:हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को मिलेगी नई दिशा, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्यालय रचेगा नया इतिहास रतलाम,(स्पष्ट खबर)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री चैतन्य काश्यप की दूरदर्शी सोच, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि तथा रतलाम को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के संकल्प का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। उनके सतत प्रयासों से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम सहित जिले के आलोट, जावरा-2, पिपलौदा और पढ़े

 77 total views

रतलाम/म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

Last Updated:  शनिवार,   1:42 अपराह्न

MP पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम प्रथम, महावीर जैन विद्या मंदिर ताल द्वितीय तथा शा. सांदीपनी विनोबा वि. रतलाम ने तृतीय स्थान प्राप्त रतलाम,(स्पष्ट खबर)। म.प्र. पर्यटन विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला रतलाम द्वारा कलेक्टर अजय कटेसरिया के मार्गदर्शन में म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 2026 (M.P. Tourism Quiz Competition 2026) का आयोजन जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय सागोद रोड रतलाम पर किया और पढ़े

 66 total views

रतलाम/ सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह

Last Updated:  शनिवार, जुलाई 25, 2026  5:03 अपराह्न

सांदीपनि विद्यालय भविष्य गढ़ने वाला अनूठा प्रकल्प है : मंत्री श्री काश्यप 68 करोड़ से अधिक लागत के बिरमावल एवं रावटी सांदीपनि विद्यालयों का किया लोकार्पण रतलाम 25 जुलाई(स्पष्ट खबर)। जिले के प्रभारी मंत्री एवं जनजातीय कार्य विभाग, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ग्राम बिरमावल में लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो अत्याधुनिक सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण किया। इनमें ग्राम बिरमावल में 34 करोड़ 65 लाख रुपये तथा रावटी और पढ़े

 163 total views

NEET पेपर लीक विवाद: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र

Last Updated:  शनिवार,   3:09 अपराह्न

“राष्ट्र की एकता और छात्रों का भविष्य सर्वोपरि” – इस्तीफे की वजह बताते हुए मंत्री का X पर पत्र जारी नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेजने की जानकारी दी। जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से CJP और अन्य छात्र संगठन मंत्री के इस्तीफे और पढ़े

 177 total views

पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा फैसला: 10 साल की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Last Updated:  शुक्रवार, जुलाई 24, 2026  9:34 अपराह्न

नई दिल्ली, 24 जुलाई । पेपर लीक के बढ़ते मामलों और छात्रों के देशव्यापी विरोध के बीच केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ‘पेपर लीक विधेयक (संशोधन)’ को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित कानून के तहत पेपर लीक को गंभीर अपराध माना जाएगा। दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। साथ ही ऐसे और पढ़े

 167 total views

रतलाम/प्रभारी मंत्री 25 जुलाई को करेंगे बिरमावल सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

Last Updated:  शुक्रवार,   12:21 अपराह्न

रतलाम,(स्पष्ट खबर)। जिले के बिरमावल स्थित नवीन सांदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 जुलाई को किया जाएगा। लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री श्री कुंवर विजय शाह के करकमलों से होगा। जिला शिक्षा अधिकारी सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के अंतर्गत “सांदीपनि उत्सव” का भी आयोजन किया जाएगा। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से इस विद्यालय भवन और पढ़े

 129 total views

रतलाम/ रोजगार मेले में 345 युवाओं ने कराया पंजीयन, 185 का हुआ चयन

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 21, 2026  6:43 अपराह्न

Ratlam:मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 77 प्रकरणों में 4 करोड़ 18 लाख 87 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत रतलाम (स्पष्ट खबर)।तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम और पढ़े

 67 total views

रतलाम/जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण

Last Updated:  मंगलवार, जुलाई 14, 2026  2:26 अपराह्न

Ratlam:जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण रतलाम,14 जुलाई (स्पष्ट खबर)। जिला शिक्षा अधिकारी, रतलाम सुश्री सिमरन सूर्यवंशी द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का शैक्षणिक एवं अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन अवलोकन एवं समीक्षा की गई।  निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति, नवीन प्रवेश प्रक्रिया, छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, और पढ़े

 122 total views

रतलाम/जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31जुलाई तक आमंत्रित

Last Updated:  सोमवार, जुलाई 13, 2026  5:45 अपराह्न

Ratlam: जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट तथा कालूखेड़ा में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 31जुलाई तक आमंत्रित रतलाम,(स्पष्ट खबर)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोट के अंतर्गत आलोट, जावरा एवं बाजना विकासखंड के और पढ़े

 121 total views

रतलाम/ RTO ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला

Last Updated:  रविवार, जुलाई 5, 2026  4:35 अपराह्न

Ratlam:आरटीओ ने 21 स्कूल वाहनों की जांच की, ₹36,500 का समन शुल्क वसूला रतलाम,(स्पष्ट खबर)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अमले द्वारा जिले में संचालित स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। जांच अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित 21 स्कूल वाहनों की बारीकी से चैकिंग की गई। इस दौरान वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी, एचएसआरपी प्लेट के साथ-साथ और पढ़े

 170 total views

रतलाम/स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना

Last Updated:  शनिवार, जुलाई 4, 2026  8:34 पूर्वाह्न

स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच, नियम उल्लंघन पर वसूला जुर्माना रतलाम,(स्पष्ट खबर)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशों के पालन में 03 जुलाई को जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरे एवं कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा जिलें में स्थित स्कूलों में संचालित होने वाली बसों की चेकिंग की गई जिसमें स्कूल बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पी.यू.सी., आपातकालीन खिड़की व दरवाजे, व्ही.एल.टी.डी. प्राथमिक उपचार पेटी, अग्निशमन यंत्र, फायर अलार्म सिस्टम, पैनिक बटन की जांच की गई एवं वाहन को चलवाया जाकर स्पीड गवर्नर को बारीकी से चेक किया और पढ़े

 124 total views

मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती; आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक

Last Updated:  गुरूवार, जुलाई 2, 2026  5:09 अपराह्न

MP में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक भोपाल, (स्पष्ट खबर)। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर पोषण प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की बड़े पैमाने पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2,548 पदों पर योग्य महिला अभ्यर्थियों की नियुक्तियां और पढ़े

 266 total views

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 2 जुलाई को आईटीआई रतलाम में; 200 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती

Last Updated:  मंगलवार, जून 30, 2026  7:34 अपराह्न

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 2 जुलाई को आईटीआई रतलाम में; 200 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती रतलाम 30 जून (स्पष्ट खबर)। प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया कि 02 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सज्जन मिल के सामने सैलाना रोड रतलाम में मारूति सुजुकी इंडिया लि. के हंसलपुर प्लांट के लिये लगभग 200 रिक्त पदों के लिये पुरूष आवेदकों हेतु प्लेसमेंट कैंपस का आयोजन किया जाएगा।  प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक और पढ़े

 183 total views

रतलाम/ डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन

Last Updated:  बुधवार, जून 10, 2026  7:25 अपराह्न

Ratlam: डाक विभाग दे रहा है पोस्टल फ्रेंचाइजी 22 जून तक कर सकते हैं आवेदन  रतलाम 10 जून(स्पष्ट खबर)। अधीक्षक डाकघर रतलाम राजेश कुमावत ने बताया कि  डाक विभाग द्वारा आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से रतलाम डाक संभाग के अंतर्गत रतलाम, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिलों में स्पीड पोस्ट तथा पार्सल सेवाओं के विस्तार हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से डाक फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  भारतीय डाक विभाग देशभर में बुनियादी डाक और पढ़े

 200 total views

रतलाम/ आईटीआई सैलाना में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

Last Updated:  शुक्रवार, जून 5, 2026  11:37 अपराह्न

सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश प्रक्रिया जारी रतलाम, 05 जून (स्पष्ट खबर)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) सैलाना में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन वेबसाइट https://mpiticounseling.co.in पर 30 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। संस्थान में कुल पांच ट्रेड संचालित हैं। कोपा में 48, फिटर में 20, वेल्डर में 40, इलेक्ट्रिशियन में 20 तथा मैकेनिक मोटर व्हीकल (एमएमवी) में 24 सीटें निर्धारित हैं। और पढ़े

 172 total views

CJP की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 6 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

Last Updated:  गुरूवार, जून 4, 2026  2:49 अपराह्न

प्रवक्ता सौरव दास बोले- ‘सिस्टम में ही सड़न है’, CBSE अफसरों के ट्रांसफर को बताया ‘दिखावा’ नई दिल्ली । सोशल मीडिया पर तेजी से उभरे युवा संगठन ‘क्राकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पार्टी के तीनों प्रवक्ताओं- सौरव दास, विजेता दहिया और आशुतोष रांका ने NEET-UG पेपर लीक और CBSE की मार्किंग व्यवस्था में गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। और पढ़े

 157 total views

रतलाम/ युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भर्ती होने हेतु मार्गदर्शन दिया गया

Last Updated:  शनिवार, मई 30, 2026  9:37 अपराह्न

Ratlam: युवाओं को सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में भर्ती होने हेतु मार्गदर्शन दिया गया रतलाम 30 मई(स्पष्ट खबर)। 21 म. प्र. बटालियन एनसीसी, रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 24 मई  से 02 जून  तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में आयोजित किया जा रहा है । शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अन्तर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेवीगेशन,टेन्ट पिंचिंग, और पढ़े

 111 total views

रतलाम/ शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान की प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित

Last Updated:  गुरूवार, मई 28, 2026  8:35 अपराह्न

Ratlam: शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान की प्रेरणादायी कार्यशाला आयोजित रतलाम 28 मई(स्पष्ट खबर)। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में राज्य आनंद संस्थान द्वारा एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन उत्साह एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में सी.एम.सी.एल.डी.पी. के 115 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर जीवन को आनंदित, सरल एवं तनावमुक्त बनाने के सूत्र सीखे। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्राचार्य आर. एस. पाटीदार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं परिश्रम के साथ जीवन जीते हुए आनंदित और पढ़े

 172 total views

बाल विवाह रोकथाम: MP सरकार ने ग्राम स्तर तक तय की जवाबदेही, पटवारी बने प्रतिषेध अधिकारी

Last Updated:  गुरूवार,   11:41 पूर्वाह्न

बाल विवाह रोकथाम: MP सरकार ने ग्राम स्तर तक तय की जवाबदेही, पटवारी बने प्रतिषेध अधिकारी भोपाल,(स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश शासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू की है। राज्य सरकार ने पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए जिला से ग्राम स्तर तक विभिन्न अधिकारियों को “बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी” अधिसूचित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर जारी इस आदेश के तहत अब कलेक्टर से लेकर पटवारी तक और पढ़े

 194 total views

प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्‍प्‍यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 07 जून से 09 जून 2026 तक

Last Updated:  बुधवार, मई 27, 2026  9:40 पूर्वाह्न

प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्‍प्‍यूटर) की शारीरिक दक्षता परीक्षा 07 जून से 09 जून 2026 तक भोपाल (स्पष्ट खबर)। प्रधान आरक्षक (कम्‍प्‍यूटर) एवं सहायक उप निरीक्षक (कम्‍प्‍यूटर) के कुल 89 पदों पर भर्ती हेतु मध्‍यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा ऑनलाईन परीक्षा दिनांक 24.03.2026 से 25.03.2026तक आयोजित कराई गई थी। उक्त परीक्षा का परिणाम दिनांक 08.05.2026 को वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर घोषित किया जा चुका है। सफल उम्‍मीदवार की अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा physical proficiency और पढ़े

 196 total views