सैलाना में चली अतिक्रमण हटाओ मुहिम , नेहरू मार्ग पर विरोध, बनी तनावपूर्ण स्थित-

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2020 " 06:03 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना|(सुनील परिहार)• जिले के सैैैलानाा में लगातार बेतरतीब तरीके से बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण और आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ,पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद सैलाना के द्वारा संयुक्त रूप से सैलाना नगर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है
नगर परिषद द्वारा पूर्व में ही लाउडस्पीकर के माध्यम से एलान करवा कर संबंधित व्यापारी गणों एवं आम जनता से अतिक्रमण ना करने एवं वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की जा चुकी थी, बावजूद भी इसके व्यवस्था में कोई सुधार ना होता देख अनुविभागीय अधिकारी सुश्री कामिनी ठाकुर के नेतृत्व में तहसीलदार , थाना प्रभारी डी एस परमार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जे सी गुहा द्वारा संयुक्त रूप से दल गठित कर अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत कार्यवाही की गई, उक्त कार्यवाही दिलीप मार्ग से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्ग तक चली। अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलने से कई व्यापारियों में घबराहट भी दिखी कईयों ने स्वेच्छा से ही अपने-अपने अतिक्रमण हटाए तथा कुछ स्थानों पर नगर परिषद की गैंग द्वारा सहयोग से अतिक्रमण हटाया गया l प्रशासन के संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही में पुलिस थाना सैलाना सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार रामलाल परमार, सहायक निरीक्षक बीएल दायमा, नगर परिषद सैलाना से दौलतराम मकवाना (सहायक राजस्व निरीक्षक) अरुण पाठक महेश तंवर अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे
अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व) सुश्री कामिनी ठाकुर ने बताया है कि संयुक्त रुप से चल रही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी साथ ही उन्होंने जनता से प्रशासन को सहयोग करने एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने स्वच्छता का ध्यान रखना और कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत ही व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करने की अपील की है l

नेहरू मार्ग पर अतिक्रमण मुहिम का विरोध बनी तनाव की स्थिति-

नगर में चल रहे अतिक्रमण मुहिम तब रुक गई जब अचानक ही नेहरू मार्ग के सब्जी विक्रेताओं द्वारा उक्त कार्रवाई का पुरजोर तरीके से विरोध दर्ज किया गया स्थानीय व्यवसायियों ने जिसमें महिलाएं भी शामिल है मुख्य मार्ग को ही अवरुद्ध कर दिया, स्थानीय व्यापारियो के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की नगर परिषद सैलाना के कर्मचारियों का दबाव पूर्ण व्यवहार रहा है
सायंकाल करीब 5:30 बजे़ घटित इस घटना में खबर लिखे जाने तक व्यापारी गण महिलाएं एवं बच्चों सहित ने मुख्य मार्ग को अवरुदकर दिया है, नागरिकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के समक्ष ही अपनी बात रखने एवं उनके आने पर ही रास्ता खोले जाने की मांग की जा रही है l
क्षेत्रीय पार्षद चैतन्य शुक्ला द्वारा स्थानीय व्यापारियों के पक्ष में बताया गया है कि शासन एक और तो व्यापारी वर्ग को कोरोना संक्रमण से उबरने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है वही स्थानीय स्तर पर प्रशासन उनके रोजी-रोटी का दुश्मन बना हुआ है उन्होंने प्रशासन से अपना व्यवहार सुधारने की बात कही है साथ ही स्थिति का सही हल नहीं होने पर आंदोलन करने की भी बात कही है

 4,295 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *