सैलाना: ग्राम पंचायत भीलो की खेड़ी निवासी महिला की करंट लगने से मौत-

  
Last Updated:  दिसम्बर 14, 2020 " 12:42 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| जनपद पंचायत सैलाना की ग्राम पंचायत भीलों की खेड़ी में आज सुबह करंट लगने से विवाहिता महिला की मृत्यु| मिली जानकारी अनुसार आज सोमवार सुबह सुबह 8:00 से 9:00 के बीच भीलों की खेडी निवासी दुर्गा पति किशन राणा 40 वर्ष अपने घर पर विधुत मोटर से पानी भर रही थी, पानी भर जाने के उपरांत जब महिला ने सीधे करंट के तार को खींचकर मोटर बंद करनी चाहिए तब महिला को करंट लगा करंट लगने पर दुर्गाबाई जमिन पर गिर गई ओर करंट के तार उसके उपर परिजनों ने देखते ही तत्काल ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना पर ले गए जहां डॉक्टर शैलेश डांगे ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया खबर लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में मृतक का पोस्टमार्टम कार्यवाही चल रही है
मिली जानकरी अनुसार मृतक दुर्गा बाई धामनोद के दीनदयाल नगर निवासी नाथीबाई की पुत्री है
मृतक दुर्गाबाई अपनी माँ नाथी बाई की एक लोती संतान थी
जिससे धामनोद दीनदयाल नगर में भी शोकव्यापत है|पुलिस थाना सैलाना के प्रधान आरक्षक मुकुट सिंह यादव ने जानकारी दी है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में प्रकरण पंजीबद्ध किया है|

 5,249 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *