रतलाम शहर एवं रतलामवासी अद्भुत हैं – श्री चौहान

  
Last Updated:  फ़रवरी 4, 2021 " 08:43 अपराह्न"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की

रतलाम| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम शहर के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर पहुंच कर दर्शन किये और पूजा अर्चना कर मॉ कालिका से रतलाम जिले और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
   इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान के कहा कि रतलाम शहर एवं रतलामवासी  बहुत अद्भुत है। मुख्यमंत्री ने कालिका माता मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, विधायक श्री चेतन्य कश्यप,  विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डे, विधायक श्री दिलीप मकवाना, जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईडा, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, कमिश्नर उज्जैन श्री संदीप यादव, आईजी उज्जैन श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी रतलाम श्री सुशांत सक्सेना, कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डांड एवं जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मीडिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
   इस अवसर पर कालिका माता मंदिर सेवा मण्डल रतलाम के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का सम्मान भी किया।

 1,104 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *