संत श्री नर्मदानंद बापजी के सम्मान में धामनोद में घनघोर पुष्प वर्षा हुई|

  
Last Updated:  फ़रवरी 7, 2021 " 10:54 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पूर्णकर, जल ,जंगल, जीव, गौ माता के रक्षण एवं पर्यावरणसरक्षण का संदेश देने वाले संत श्री नर्मदानंद जी बापजी राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा पूरी कर प्रथम बार जिले के धामनोद नगर आए संत श्री नर्मदानन्द बाप जी की नगर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई जिसका नगर में ऐताहासिक स्वागत में भक्ति में सराबोर नगर के चौराहे, तिराहे, गलियां भगवा रंग में रंग गई, नागरिकों ने जगह जगह स्वागत स्टेन्ड बनाये गए थे पूरे नगर में शोभायात्रा का घनघोर पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ।

धामनोद श्री कालिका माता मंदिर में दर्शन करते संत श्री

शोभायात्रा में संत श्री नर्मदानंद जी बापजी बग्घी में सवार थे वहीं संत श्री नित्यानंद जी संत परंपरा के संतों के चित्रों को सुसज्जित झाकियां में लगाया गया था शोभायात्रा में घोड़े, ढोल, डीजे साउंड, एवं हजारों की संख्या में महिलाएं – पुरुष गुरु भक्त शामिल हुए केसरिया ध्वज हजारों महिला पुरुष संत श्री के स्वागत में नगर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा संत श्री के स्थानीय आश्रम चौपाटी से पारंभ होकर खेड़ा पर आगमन पर श्री श्यामसुंदर महाराज आश्रम की परमहंस समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया शोभायात्रा गांधी चौक , पिपली, चौक, पटेल तीराहे, आजाद चौक, गौरा गली होते हुए श्री कालिका माता मंदिर पहुचीं जहाँ संत श्री ने मां कालिका के दर्शन किये और श्री कालिका माता ट्रस्ट समिति, श्री ज्ञान प्रवाह रामायण मंडल एवं श्री नव दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों ने संत श्री का स्वागत कर शाल श्रीफलभेट कर आभार स्मृति भेट की, संत श्री ने यहाँ अपनी राष्ट्र धर्म विजय यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया एवं भारी तादाद में उपस्थित जनसमुदाय गुरु भक्तों को जल, जंगल, जीव, गौमाता की रक्षा की शपथ दिलाई , श्री महादेव , मां कालिका के जयघोष के साथ हीं भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे गगाई मान हुए , यहाँ से शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर टंकी चौराहा , सैलाना, रोड़ होते हुए गांधी चौक पहुचीं शोभायात्रा का नगर में घनघोर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ शोभायात्रा के पश्चात संत श्री का आज रात्रि विश्राम स्थानीय आश्रम पर होगा|

 1,685 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *