वैक्सीनेशन हेतु प्रशासन ने क्लस्टर स्तर पर आयोजित की बैठकें-

  
Last Updated:  अप्रैल 21, 2021 " 12:45 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना से बचने हेतु प्रशासन ने सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य बना लिया है। जिसके चलते जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्लस्टर स्तर पर बैठके आयोजित कर वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता का प्रचार करने हेतु पंच, सरपंच, सचिव , पटवारी की संयुक्त बैठक विभिन्न स्थानो पर आयोजित की।

कोरोना को रोकने हेतु वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को सैलाना अनुभाग की एसडीएम कामनी ठाकुर, नायब तहसीलदार अरूण चंद्रवंशी ने क्लस्टर स्तर पर सरपंच, सचिव, पटवारियो की लगातार बैठके लेकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने हेतु मोटिवेशन बैठक ली। शिवगढ, बेडदा, सकरावदा, अडवानिया और जनपद सभाग्रह में बैठकें ली। बैठक मे अधिकारियो ने बताया कि वैक्सीन लगाने से सभी स्वस्थ रहेंगे, वैक्सीन लगाने से कोरोना से लडने की रोग, प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। वैक्सीनेशन को अब युद्ध स्तर पर लेना है। प्रशासन दुष्प्रचार करने वालो के खिलाफ सख्त कारवाई का मन बना चुका है। प्रशासन की निगाहे सभी वाटस ग्रुप पर है। शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराए। वैक्सीनेशन कार्यक्रम मे जनजागरुकता हेतु मे सामाजिक संगठन भी आगे आए है। बेडदा मे समाजसेवी डा विजय चारेल , सकरावदा मे समाजसेवी प्रदीप शर्मा, शिवगढ मे जनपद सीईओ सैलाना भी बैठको मे गणमान्य नागरिको सहित उपस्थित रहे। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि कोरोना से बचने हेतु सभी 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति वैक्सीन अवश्य लगाए।

 1,579 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *