व्यापारियों की हडताल समाप्त , सैलाना मंडी में प्रारंभ हुई उपज निलामी-

  
Last Updated:  सितम्बर 15, 2021 " 09:37 अपराह्न"

रतलाम/ सैलाना। कृषि उपज मंडी सैलाना में मंडी सचिव व व्यापारियों के बिच उत्पन विवाद को लेकर व्यापारियों ने सोमवार सें अनिश्चितकाल के लिए हडताल की घोषणा कर दी थी, वहीं भारतीय किसान संघ सैलाना भी इस मामले में मैदान में आगया और संघ ने व्यापारियों से एक कदम आगे बड कर मंडी पूर्ण कालीन बंद का ऐलान किया गया था। आखिरकार आज वरिष्ठ अधिकारियों की मध्यस्थता व समस्याओ को हल करने के आस्वासन के बाद व्यापारियों ने हडताल समाप्त कर दी है।

व्यापारी ने की किसानों से धोखाधड़ी, मंडी सचिव ने व्यापारी एसोसिएशन की एफडी तोड़कर किसानों का भुगतान किया, मंडी सचिव के खिलाफ़ व्यापारी हुऐ लामबंद-


व्यापारियों व मंडी सचिव के बिच उत्पन विवाद का मुख्य कारण एक व्यापारी ही है जो किसानों का भुगतान किये बगैर भाग गया
जिस पर मंडी सचिव ने व्यापारी संघ की एफडी तोड़कर किसानों का भुगतान किया गया था।
एसडीएम कामिनी ठाकुर , मंडी सचिव केके नरगांवे एवं व्यापारियों के बिच चर्चा के बाद मंडी पारंभ निलामी की सुचना जारी कर दी गई।
मंडी में आज उपज कि आवक नाममात्र कि रही जिसमे लहसुन , प्याज की निलामी हुई।


भारतीय किसान संघ तहसील सैलाना अध्य्क्ष ‌ पीरचंद पाटीदार ‌ बोदीना ने बताया कि व्यापारी एसोसियेशन द्वारा मंडी सचिव के तबादले को लेकर ‌ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाकर दबाव बनाया जा रहा था जिस पर भारतीय किसान संघ सैलाना तहसील द्वारा पूर्णकालिन बंद का ऐलान किया गया था
जो किसानों के हित में काम करेगा उसका भारतीय किसान संघ हमेशा सहयोग करेगा मंडी प्रशासन हो चाहे व्यापारी एसोसिएशन, व्यापारियों के हडताल समाप्त करने के निर्णय का स्वागत है।

 611 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *