प्रदेश में खनिजों की खोज के लिए स्टेट माइनिंग कॉर्पोरेशन एवं एम.ई.सी.एल के मध्य हुआ एमओयू

  
Last Updated:  नवम्बर 24, 2021 " 04:23 अपराह्न"

भोपाल। प्रदेश में खनिज संपदा की खोज के लिए खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ‌‌‌‌‌‌‌‌‌की उपस्थिति में मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम तथा मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एमओयू का निष्पादन बुधवार को हुआ। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि भारत सरकार की मिनी रत्न कम्पनी एम.ई.सी.एल. के साथ एमओयू होने से प्रदेश में खनिज सम्पदा की खोज एवं दोहन में तीव्रता आयेगी और प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी।
एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान प्रमुख सचिव खनिज साधन सुखबीर सिंह, अध्यक्ष सह-प्रबंध संचालक एम.ई.सी.एल., संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म, कार्यपालक संचालक म.प्र. राज्य खनिज निगम और अधीक्षण भौमिकीविद् भौमिकी तथा खनिकर्म उपस्थित थे।

 484 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *