अभी-अभी/ सैलाना में वाहन दुर्घटना, दो घायल

  
Last Updated:  दिसम्बर 21, 2021 " 08:28 अपराह्न"

सुनिल परिहार
रतलाम/सैलाना। सैलाना नगर में कुंजड़ा गली में वाहन दुर्घटना दो घायल , चार पहिया वाहन चालक फरार। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैलाना के कुंजडा लागली मार्ग टर्न पर एक चार पहिया वाहन और एक दो पहिया वाहन में भिड़ंत हो गई जिस में दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल विजय डामोर निवासी भीलों की खेड़ी ने बताया है कि वह और उनका मित्र कुंजड़ा गली से गुजर रहे थे तभी अचानक एक चार पहिया वाहन जिसे जितेंद्र ‌‌‌कसेरा चला रहा था के द्वारा ‌‌‌ तेज गति से अचानक से लाकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। जिस कारण दोपहिया वाहन चालक व सवार उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का विवरण लिखे जाने तक घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में जारी था , बताया जाता है कि चार पहिया वाहन चालक मौके से फरार है। पुलिस थानासैलाना के सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्लीः मोहल्ला क्लीनिक की दवा से तीन बच्चों की मौत , 16 बीमार , दिल्ली सरकार ने गठित की जांच कमेटी-

 1,369 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *