Ratlam: रबी फसलों का मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया

  
Last Updated:  दिसम्बर 6, 2023 " 06:51 अपराह्न"

रतलाम। उपसंचालक कृषि जिला रतलाम श्रीमती नीलम सिंह चौहान द्वारा विकासखण्ड-पिपलोदा के द्वारा ग्राम आम्बा, शेरपुर व पिपलोदा आदि ग्रामों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान गेहूं, चना व सरसों आदि फसलों का मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया। वर्तमान में रबी की फसले अच्छी स्थिति में लहलहा रही है। जिन कृषक भाईयों ने नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में गेहूं की फसल की बुआई की है। वे यूरिया का टाप ड्रेसिंग (छिडकाव) करें। चने की फसल मे अगर इल्ली का प्रकोप दिखाई दे तो इमामैटिन बैनजोईट 5 प्रतिशत एसजी 220 ग्राम प्रति हैक्टर का घोल बनाकर छिडकाव करे।

कृषक भाई सतत खेत मे जाकर समय-समय पर अपनी फसलों की निगरानी करे तथा किसी प्रकार की खेत में कीडे या बीमारी का प्रकोप होने पर कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयो से समर्पक कर अपनी समस्या का निदान कर सकते है। भ्रमण के दौरान जिले की टीम में सहायक संचालक कृषि भीका वास्के, कृषि विकास अधिकारी के.एस. वसुनिया, पिपलोदा ब्लाक प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बी. एस. अलावा, आम्बा क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी समरथ पाटीदार तथा बीमा कम्पनी प्रतिनिधि बाबुलाल भागोरा आदि उपस्थित रहे।

टीम द्वारा कृषक छोगालाल पाटीदार के खेत पर जाकर गेहूँ एवं सरसो की फसल का निरीक्षण किया गया। फसले अच्छी स्थिति में है तथा पिपलोदा ग्राम के किसान राकेश पिता हेमकान्त के खेत पर चने की फसल का निरीक्षण करने पर वहां पर तम्बाकु की इल्ली एवं सेमिलुपर इल्ली का प्रकोप आंशिक रूप से दिखाई दिया गया जिसके नियंत्रण के लिए इमामैटिन बैनजोईट 5 प्रतिशत एसजी 220 ग्राम प्रति हैक्टर का घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी गई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 643 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *