MP news:तानसेन समारोह में बनेगा तबला वादन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

  
Last Updated:  दिसम्बर 24, 2023 " 06:39 अपराह्न"

तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 भी प्रदान किया जाएगा

भोपाल/ग्वालियर। यूनेस्को की संगीत नगरी ग्वालियर आज सुर, लय और ताल के अद्भुत संयोजन का साक्षी बनेगी। 99वें तानसेन समारोह के दौरान ताल दरबार कार्यक्रम में तबला वादन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।

प्रमुख सचिव संस्कृति और पर्यटन एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि संगीत सम्राट तानसेन को स्वरांजली देते हुए ग्वालियर दुर्ग पर 1500 तबला वादक सुर, लय और ताल का अद्भुत संयोजन प्रस्तुत करेंगे।

‘तबला दरबार’ में कोलकाता, मुंबई, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत अन्य 50 से ज्यादा शहरों से आए तबला वादक समवेत प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कल्चर विभाग के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर किया जाएगा।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि तानसेन समारोह के दौरान तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा। पण्डित गणपति भट्ट हासणगि को गायन में उल्लेखनीय योगदान के लिए तानसेन सम्मान वर्ष 2022 और मालव लोक कला केन्द्र, उज्जैन को राजा मानसिंह तोमर सम्मान वर्ष 2022 प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय हैं कि संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी द्वारा जिला प्रशासन ग्वालियर के सहयोग से 22 से 28 दिसंबर तक संगीत सम्राट तानसेन को समर्पित तानसेन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 639 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *