Ratlam:सैलाना में करंट लगने से गाय की मौत ,पुलिस ओर पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे
Last Updated: अक्टूबर 30, 2024 " 03:11 अपराह्न"
सुनिलसिंह परिहाररतलाम/सैलाना। मिली जानकारी अनुसार सैलाना में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई है। सैलाना के गो पालक दौलतराम मकवाना ने बताया कि उनकी पालतू गाय जिसका नाम गंगा था गत रात्रि से घर पर नहीं थी। सुबह 9 ,30 बजे के करीब सैलाना के रंगवाडी मोहल्ला निवासी शांतिलाल पाटीदार ने घर पर आ कर सूचना दी कि उसके खेत पर मेरी गाय मृत पाई गई है।
सूचना मिलते ही सैलाना के पशु चिकित्सक को साथ में लेकर मौके पर पहुंचा।वहां देखा कि सचमे ही मेरी गाय मृत अवस्था में थी। साथ में आए पशु चिकित्सक द्वारा गाय का निरीक्षण करने प्राथमिक निरीक्षण में करंट लगने से गाय मृत हुई है। यह एक गंभीर लापरवाही या संयोग ही हे कि खुले करंट के तारो से कल ही पुलिस थाना क्षेत्र सैलाना के किसान की करंट लगने से मौत हो गई और आज खुले करंट के तारो से करंट लगने से गाय की मौत हो गई है । सैलाना क्षेत्र में करंट के खुले तारो से करंट लगने से दो दिनों में दो बड़ी घटनाएं हो चुकी है और संबंधित विभाग कुंभ करण की नींद सोया हुआ है ऐसा लगता है। करंट के खुले तारो से हुई घटना के बारे में जानकारी के लिए संपर्क किया गया लेकिन कार्यालय मे फोन नहीं उठाया।सैलाना पुलिस थाना में दिए आवेदन में गो पालक दौलतराम मकवाना ने उक्त संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आवेदन किया है, उक्त घटना की पुलिस जांच कर रही है