Delhi Mumbai Expressway: भारत के दो प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस-वे मील का पत्थर है
Last Updated: दिसम्बर 26, 2024 " 01:30 अपराह्न"
“Mk Chaudhary” Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का आधुनिक सड़क मार्ग है जो दिल्ली को मुंबई होते हुए वडोदरा तक जोड़ता है, सड़क यात्रा के शौकीनों के लिए यह एक रोमांचक है साथ ही यह “एक बार जब पूरी परियोजना पूरी हो जाएगी, तो इससे दिल्ली और मुंबई के बीच परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे न केवल इन शहरों के समग्र आर्थिक विकास में मदद मिलेगी, बल्कि इससे गुजरने वाले क्षेत्रों में भी मदद मिलेगी। यह विकास सिर्फ सड़क कनेक्टिविटी नहीं बल्कि एक बेहतर रूट देता है जो पिछले चक्करों को दरकिनार करता है। इससे भारत के दो प्रमुख शहरों के बीच सफर को सही किया जा सके।
सड़क यात्रा के शौकीनों के लिए यह एक रोमांचक है!
मध्यप्रदेश से वडोदरा जाता रोड़ विशालकाय 8 लेन एक्सप्रेस-वे सड़क यात्रा के शौकीनों के लिए रोमांचक है।
भारत माता परियोजना के अंतर्गत बनाया जा रहा यह दिल्ली से मुंबई तक बनाया जा रहा है इसकी कुल लंबाई 1350 KM है और यह एक एक्सेस कंट्रोलड एक्सप्रेसवे है। इसकी कुल लागत लगभग 1 करोड़ रूपए है। यह एक केंद्र शासित प्रदेश और पांच राज्यों से होकर जायेगा। दिल्ली में 12 km, हरियाणा में 129 km, राजस्थान में 373km, मध्य प्रदेश में 244 km, गुजरात में 426 km, और महाराष्ट्र में 171 किलोमीटर रहेगा। NHAI द्वारा बनाया जा रहा है।
उक्त रोड को कुल 52 पैकेज में बांटा गया है और हर पैकेज की लंबाई 8 से 46 किलोमीटर के बीच में है, दिल्ली में एक, हरियाणा में पांच, राजस्थान में 13 , मध्य प्रदेश में 9 , गुजरात में 16, और महाराष्ट्र में आठ पैकेज है। जो कि कल 23 कंपनियों द्वारा बनाया जा रहा है।
एल एंड टी ने 60 दिन पहले कार्य पूर्ण कर बनाया रिकॉर्ड
अभी हम मध्य प्रदेश की बात करें तो यह मध्य प्रदेश का सेक्शन जो की 244 किलोमीटर है, यह पूरा बनकर तैयार हो चुका है और यह 20 सितंबर 2023 को ट्रैफिक के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। इसमें जो पैकेज है जिसमें सबसे अच्छा काम पैकेज नंबर 22 में हुआ है जिसका काम भारत की एक बहुत ही प्रतिष्ठित और जानी-मानी मल्टीनेशनल कंपनी l&t कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जाने की बात लोगों की प्रतिक्रिया में है। और यही पैकेज सबसे पहले बनकर तैयार हुआ है और एन एच ए आई ने जो समय सीमा दी थी उसे 60 दिन पहले काम खत्म कर एक रिकॉर्ड बनाया है।
एन एच ए आई के अनुसार महत्वाकांक्षी परियोजना का 80 प्रतिशत कार्य हो चुका है और बाकी कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा और इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से मुंबई के सफर का समय 12 घंटे कम हो जाएगा यह एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि होगी हमारे देश के लिए देश में ऐसे और भी एक्सप्रेसवे बनने चाहिए जिससे हमारा देश तरक्की के पथ पर आगे बढ़ते रहे।
एक बार जब पूरी परियोजना पूरी हो जाएगी, तो इससे दिल्ली और मुंबई के बीच परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है, जिससे न केवल इन शहरों के समग्र आर्थिक विकास में मदद मिलेगी, बल्कि इससे गुजरने वाले क्षेत्रों में भी मदद मिलेगी।