पंचायत उप निर्वाचन 2025 के मतदान 22 जुलाई को, नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए

  
Last Updated:  जुलाई 17, 2025 " 06:11 अपराह्न"

पंचायत उप निर्वाचन 2025 के मतदान 22 जुलाई को

नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए

Ratlam: अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु रतलाम जिले के जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता में रिक्त सरपंच पद एवं जनपद पंचायत जावरा के ग्राम पंचायत नयानगर के वार्ड इस्लाम नगर वार्ड क्रमांक 13 के पंच पद के लिए 22 जुलाई को मतदान सम्पन्न होगा।

पंचायत उप निर्वाचन 2025 से संबंधित गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु निर्वाचन मानदेय के लिए जिला पेंशन अधिकारी मोहनलाल लखनवी, प्रेक्षकों से संबंधित कार्य हेतु सहायक आयुक्त जिला आबकारी अधिकारी शादाब एहमद सिद्दिकी, मटेरियल मैनेजमेंट हेतु सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री प्रीति जैन, मीडिया मैनेजमेंट एवं पेंडन्यूज एमसीएमसी हेतु  उप संचालक जनसंपर्क रतलाम श्रीमती अनुराधा गहरवाल, कम्प्यूटराईजेशन एवं साफ्टवेयर मैनेजमेंट हेतु जिला सूचना अधिकारी (एनआयसी) श्रेय भावसार, टांसपोर्ट मैनेजमेंट जिला परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लोरें को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 609 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *