Ratlam : दोपहिया वाहन से मांस बरामद, मांस जब्त कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए

  
Last Updated:  फ़रवरी 7, 2026 " 07:56 अपराह्न"

रतलाम (स्पष्ट खबर)। जिले के इसरथुनी ग्राम की सीमा क्षेत्र में अवैध मांस पकड़े जाने की घटना सामने आई है। ग्रामीण व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गौमांस होने का दावा किया है। मिली जानकारी के अनुसार रतलाम की तरफ से इसरथुनी होते हुए अडवानिया की तरफ जा रहे दोपहिया वाहन क्रमांक MP 09 UY 6208 को ग्रामीणों ने संदिग्ध स्थिति में रोका। जांच के दौरान वाहन में कथित रूप से गौमांस बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल गफ्फार के रूप में बताई जा रही है।

इस घटना की सूचना उपस्थित लोगों ने तत्काल रतलाम औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई, सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर बरामद मांस जब्त किया। मामले की पुष्टि के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने मांस के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस गौमांस है या नहीं।
घटना के बाद इसरथुनी क्षेत्र के हिंदू संगठनों एवं समाज के लोगों ने औद्योगिक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 512 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *