स्वच्छता एंव विकास कार्य के नाम पर नाली निर्माण के दौरान ठेकेदार की मनमानी सुचारू रुपसे जारी है
Last Updated: जनवरी 20, 2020 " 12:20 अपराह्न"
रतलाम, 20 जनवरी 2020 (स्पष्ट खबर) स्वच्छता, व विकास कार्यों के नाम पर नाली निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की लापरवाही एंव मनमानी के कारण हजारों नागरिकों को महिने भर से असुविधा तथा असुरक्षा से रुबरु होना पड़ रहा हैं, तो वहीं जवाबदार अधिकारी स्वच्छता अभियान में नुक्कड़ चौराहों की दिवारों पर स्वच्छता संदेश पेंटिंग करवाने में व्यस्त हैं तो जवाबदार जनप्रतिनिधि उक्त पेंटिंग को देख कर ही गद -गद हैं। स्पष्ट खबर यह हैं की रतलाम जिले की नगर परिषद धामनोद के वार्ड क्रमांक 15 दीनदयाल नगर में नाली निर्माण हेतु नगर परिषद के नाली निर्माण ठेकेदार ने पुरे वार्ड में जेसीबी से खुदाई करवादी, और निर्माण कार्य कछुए की गति से किया जा रहा हैं, तथा लापरवाही पूर्वक निर्माण मटेरियल मार्ग पर फेला कर दुर्घटनाओं को बढावा दिया जा रहा हैं, उक्त वार्ड में आंगनबाड़ी केंद्र व माध्यमिक विद्यालय की नाली की कई दिनों से खुदाई की गई हैं
लेकिन निर्माण कार्य की गति में तीव्रता नहीं लाने के कारण बच्चों को आवागमन में लंबे समय से असुविधा होने के साथ ही असुरक्षा के माहौल से रुबरु होना पड़ता हैं। इस विषय में नाली निर्माण कार्य के दौरान उपस्थित ठेकेदार के कर्मचारी जो अपने आपको साइट इंचार्ज राम बताया व ठेकेदार के इंजीनियर रवि जोशी दोनों ने अलग- अलग सेंटीमीटर में नाली निर्माण की जानकारी दी है, जिस से निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर भी संदेश हैं।
इधर स्वच्छता की पेंटिंग
धामनोद । स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत धामनोद को न. 01 पर लाने हेतु नगर परिषद धामनोद द्वारा तैयारियां की जा रही है। जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण नगर की शासकीय एवं निजी दीवारों पर पेंटिंग का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। वर्तमान तक खेड़ा स्थित खेल ग्राउण्ड, पटवारी भवन, गांधी चौक, हनुमान गली, पटेल चौराहा, सैलाना मार्ग आदि स्थानों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित पेंटिंग की जा चुकी है। तथा शेष स्थानों पर कार्यवाही जारी है।