घटिया नाली निर्माण करने वाले ठेकेदार की राशि रोकने हेतु पार्षद ने दिया आवेदन-

  
Last Updated:  जून 22, 2020 " 06:06 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद: 22 जून, 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम जिले की धामनोद नगर पंचायत द्वारा करवाये गयें एवं करवाये जा रहे निर्माण कार्यों में पिछले कुछ वर्षों से गुणवत्ता में भारी गिरावट आने के साथ ही निर्माण कार्यों में अनियमितता देखने में आ रहीं हैं
जिस से निर्माण ठेकेदार एवं नगर परिषद के इंजीनियर तथा संबंधित अधिकारी की लापरवाही उजागर होती है|
अब नगर के वार्ड क्रमांक 04 में नाली निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर वार्ड पार्षद ने ठेकेदार की राशि रोकने एवं नाली का पुनः निर्माण करवाने की मांग सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा से की गई है| वार्ड क्रमांक 04 की पार्षद श्रीमती आशा मदनलाल पाटीदार के हस्ताक्षर किए लेटरपेड पर उक्त शिकायत इनके पति मदनलाल पाटीदार द्वारा सीएमओ को शिकायत के रुपमें दिया गया जिसमें नाली निर्माण ठेकेदार की राशि रोकने एवं नाली पुनः निर्माण करवाने की मांग की गई है|
उक्त वार्ड में नवीन नाली का निर्माण हुआ है जो अतयंत हीं घटिया होकर अनियमितताओं भरा है |

फोटो:वार्ड क्रमांक 04 में नवीन नाली निर्माण का

 4,280 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *