किल कोरोना अभियान : नागरिकों से अपील दल को सही जानकारी देवे-

  
Last Updated:  जुलाई 2, 2020 " 11:53 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद: 02 जुलाई 2020(स्पष्ट खबर)| प्रदेश शासन के आदेशानुसार नगर में किल कोरोना अभियान की शुरुआत दिनांक 1 जुलाई से की गई जिसमें धामनोद नगर में दिनांक 1 जुलाई से 15 जुलाई तक इस हेतु गठित दलों द्वारा नगर में घर घर जाकर नागरिकों से सर्दी खासी बुखार एवं सांस लेने मेतकलीफ की समस्या के अतिरिक्त अन्य बीमारियों से संबंधित जानकारी ली जाकर इन रोगों से पीड़ित पाए जाने पर रोगियों को फीवर क्लिनिक भेजा जाकर इनकी समुचित जांच की जावेगी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम ग्रामीण द्वारा इस हेतु नगर के लिए पांच दल बनाए गए हैं जिसमें शासकीय शिक्षक नगर परिषद कर्मचारी आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि शासकीय सेवकों को नियुक्त किया गया है नगर परिषद धामनोद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं सर्दी खांसी बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ के लक्षण के अतिरिक्त अन्य बीमारियों से संबंधित सही सही जानकारी आने वाले दलों को देवे तथा कोरोना को हराने में शासन का सहयोग करें , उक्त जाानकारी नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा दी,

 2,202 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *