रतलाम – बांसवाड़ा टू- लेन मार्ग धामनोद बायपास पर बगेर मास्क आवागमन पर नप ने अर्थदंड की कार्रवाई की-

  
Last Updated:  जुलाई 15, 2020 " 05:48 अपराह्न"

धामनोद: 15 जुलाई, 2020 (स्पष्ट खबर)| रतलाम- बांसवाड़ा मार्ग पर बगैर फेस मास्क लगाये आवागमन करने वालों से धामनोद नगर परिषद के कर्मचारी कर रहे निर्धारित अर्थदंड राशि वसूल|
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों के बाद भी नागरिकों में कोरोना महामारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई दे रहीं हैं|
कोरोना वायरस को लेकर शासन प्रशासन के निर्देश, गाइडलाइन फालो नहीं करने वालों के विरुद्ध अर्थदंड भी निर्धारित किया गया है जिस के तहत जिले भर में संबधितो द्वारा अपने क्षेत्रों नगर में बगेर मास्क घूमने वालों पर अर्थदंड की कार्रवाई की जा रहीं हैं |

नगर की परवाह नहीं, और टू-लेन पर चल रहीं अर्थदंड की कार्रवाई-

धामनोद नगर में देखने में बड़ी संख्या में जिधर देखो उधर बगेर फेस मास्क के लोग बीना रोक टोक दूकानों, चौराहों पर देखें जा सकते हैं और तो और शासकीय कार्यालयों में कर्मचारी जनप्रतिनिधि तक बगेर मास्क के घूम रहे हैं लेकिन यह अलग बात है कि धामनोद नगर परिषद के कर्मचारी अर्थदंड वसूली के नंबर बढाने के लिए रतलाम- बांसवाड़ा रोड़ पर आवागमन करने वाले वाहनों को रोक कर वाहन सवारों से अर्थदंड की राशि वसूल रहे हैं
आज नगर परिषद के कर्मचारी रतलाम- बांसवाड़ा रोड़ धामनोद बायपास पर बीना मौके पर पुलिस की मदद के टू- लेन पर फर्राटे भरते वाहनों को जैसे तैसे रोकने में सफल भी हो रहें थे लेकिन यहाँ वाहनचालक राहगीरों की नाराजगी भी देखी जा रहीं थी वहीं अर्थदंड की कार्रवाई के फोटो निकालने पर कर्मचारी टोंक भी रहे थे यह विचारणीय बात है कि अगर नगर परिषद के कर्मचारी अर्थदंड की कार्रवाई इमानदारी से कर रहे हैं तो कोई भी नागरिक व्यक्ति विषेश फोटो निकाल रहा है तो इसमें आपत्ति वाली क्या बात है?

 4,620 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *