सैलाना: कोविड-19 के नियमों के तहत आगामी त्योहार आयोजन करने हेतु शांति समिति की बैठक सम्पन्न-

  
Last Updated:  अगस्त 14, 2020 " 01:41 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना:14, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| कोरोना संक्रमण महामारी के दौरान आने वाले प्रमुख त्योहार स्वतंत्रता दिवस गणेश चतुर्थी मोहर्रम को देखते हुए शासन के आदेशानुसार कोविड-19 के नियमों के तहत आयोजन करने हेतु शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक थाना परिसर सैलाना में आयोजित हुई इसमें, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी महोदया कामिनी ठाकुर ने कहा है कि कोविड-19 के प्रावधानों के तहत ही आगामी त्यौहार आयोजित किए जाएं कोविड-19 से बचाव हेतु जारी निर्देशों में किसी भी धार्मिक कार्य त्यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा और ना ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जावेगी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम राज्य शासन द्वारा प्रसारित निर्देश के अनुरूप ही आयोजित किए जाएंगे तथा निजी तौर पर आयोजित होने वाले समारोह में 5 व्यक्तियों से अधिक इकट्ठे नहीं होंगे तथा फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का मानकों का पालन अनिवार्य करना होगा इस हेतु नगर के बुद्धिजीवी वर्ग धर्मगुरु प्रबुद्ध जनों पत्रकार गणों को संबोधित किया एवं उनसे सहयोग की अपील की , बैठक में एसडीओपी सैलाना, तहसीलदार सैलाना ,ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही उन्होंने बैठक में आमंत्रित जनों से उनके विचार एवं सहयोग भी सांझा किए l बैठक में थाना प्रभारी सैलाना बी एस परमार उप निरीक्षक मनोज पाटीदार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर पत्रकार गण जगमोहन राठौड़, विमल कटारिया, सुरेश मालवीय, विनोद मंडोत, नंदकिशोर बैरागी, सुनील परिहार, नगर सुरक्षा समिति सदस्य पंकज बैरागी नगर परिषद सैलाना प्रतिनिधि नासिर खान विभिन्न संप्रदायों के धर्मगुरु उपस्थित रहे, बैठक के अंत में पुलिस थाना सैलाना की ओर से नरेंद्र सिंह हाडा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया ll

 3,286 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *