रतलाम की वन्दना तथा धामनोद के महेश ने मुख्यमंत्री से कहा हमें भी पात्रता पर्ची मिल गई धन्यवाद-
Last Updated: अगस्त 19, 2020 " 08:18 अपराह्न"
रतलाम:19, अगस्त, 2020(स्पष्ट खबर)| मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी एक सितम्बर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था,अब उन्हे एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो उचित मूल्य राशन मिलेगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को नवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन भी प्रदाय किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 37 लाख गरीब हितग्राही लाभान्वित होंगे।
आगामी एक सितम्बर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था,अब उन्हे एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा…
मुख्यमंत्री श्री चौहान बुधवार को मंत्रालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे| रतलाम एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के साथ उपस्थित रतलाम की हितग्राही सुश्री वन्दना पंवार एवं धामनोद के हितग्राही महेश पोरवाल से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की | वन्दना तथा महेश ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए खुशी से कहा कि हमें भी पात्रता पर्ची मिल गई है|