दिल्ली| सोशल मीडिया पर बीते कुछ घंटों के दौरान दो तस्वीरों की काफ़ी चर्चा है. दोनों तस्वीरें एक ही शख़्स की हैं, लेकिन एक तस्वीर रोते हुए बुज़ुर्ग की है, तो दूसरी तस्वीर में वो मुस्कुराते नज़र आते हैं.
कुछ ही घंटों में बुज़ुर्ग दंपती के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का ये कमाल किया है सोशल मीडिया ने. सोशल मीडिया ने ऐसी ताक़त दिखाई कि एक तरह का अभियान सा चल गया और क्या आम और क्या ख़ास, हर कोई बुज़ुर्ग दंपती की मदद करते नज़र आया.
दरअसल, दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े में एक बुज़ुर्ग दंपती छोटी सी दुकान पर खाना बनाकर बेचते हैं. पिछले कुछ घंटों में वायरल हुए वीडियो में बुज़ुर्ग बताते हैं कि वो पिछले 30 साल से ये ढाबा चला रहे हैं.
वायरल वीडियो में बुज़ुर्ग दंपती अपना दर्द बयां करते हुए दिखाई दिए. 80 साल के इस बुज़ुर्ग ने बताया कि वो और उनकी पत्नी सुबह साढ़े 6 बजे उठकर दिन के खाने की तैयारी करते हैं और साढ़े नौ बजे तक खाना तैयार हो जाता है.
ये पूछे जाने पर कि वो कमाते कितना है, बुज़ुर्ग रोते हुए बताते हैं कि चार घंटे में वो पचास रुपये ही कमा पाए हैं. उनका कहना था कि कमाई तो पहले भी बहुत नहीं थी, लेकिन कोरोना काल में हाल बहुत बुरा हो गया है.
वसुंधरा तन्खा शर्मा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, “इस वीडियो से मुझे भारी पीड़ा हुई है. दिल्ली वालों अगर आपको मौक़ा मिले तो बाबा का ढाबा पर जाओ और खाना खाओ.”
पोस्ट Twitter समाप्त, 1
देखते ही देखते ये वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया और टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया.
क्या आम और क्या ख़ास… कई लोग बुज़ुर्ग दंपती की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर आ गए.
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, “ट्विटर भला भी कर सकता है!”
Wooohoooo! 🥳🥳🥳🥳 Twitter can do good too! 👏🏽👏🏽👏🏽👏🏽😻😻😻😻 #BabaKaDhaba #MalviyaNagarhttps://t.co/yyJNbJwGhy— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 8, 2020
पोस्ट Twitter समाप्त, 2
रवीना टंडन ने ट्वीट किया, “जो कोई भी बाबा के ढाबा पर खाना खाएगा, वो मुझे अपनी एक तस्वीर भेजे, मैं उन तस्वीरों को प्यारे से संदेश के साथ पोस्ट करूँगी.
#बाबाकाढाबा #dilliwalon #dil#dikhao. Whoever eats here, sends me pic, I shall put up a sweet message with your pics ! ♥️ #supportlocalbusiness#localvendorshttps://t.co/5DH73wz3SD— Raveena Tandon (@TandonRaveena) October 8, 2020
पोस्ट Twitter समाप्त, 3
कृष्णा ने ट्वीट किया, “अभी वहाँ सिर्फ़ इसलिए भीड़ मत लगाओ कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. सब कुछ शांत होने के बाद वहाँ जाकर देखो कि क्या हाल है.”
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया, “बाबा के ढाबा पर गया और जैसा मैंने वादा किया था बुज़ुर्ग दंपती के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए जो ज़रूरी था किया. उनका ख्याल रखूंगा और उन जैसे लोगों की मदद करने के लिए मुहिम शुरू कर रहा हूँ,
.@RICHA_LAKHERA.@VasundharaTankh.@sohitmishra99 .@sakshijoshii.@RifatJawaid .@ShonakshiC.@TheDeshBhakt Visited “Baba Ka Dhaba” n hv done d needful to bring SMILE on their faces as promised. Will take care of them n I am starting a drive 2 take care of similarly placed people. pic.twitter.com/S9A94AmJxK— Adv. Somnath Bharti (@attorneybharti) October 8, 2020
पोस्ट Twitter समाप्त, 4
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी ट्वीट कर बुज़ुर्ग दंपती की मदद करने की इच्छा जताई.
अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी ये वीडियो शेयर किया और लिखा. आइए, हम उनकी मुस्कान वापस लाएं. हमें हमारे पड़ोस के दुकानदारों की मदद करने की ज़रूरत है,
Let’s help put their smile back … our neighbour hood vendors need our help to ❤️🙏. https://t.co/X4RNcYOA9w— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 8, 2020
पोस्ट Twitter समाप्त, 5
पुलिस अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने लिखा की बुज़ुर्ग के आँसू पोछने के लिए उनकी बातों को आगे बढ़ाइए.
ढाबा की बुज़ुर्ग महिला ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “कोई कमाई नहीं हो रही थी. कोई ग्राहक नहीं, बचा हुआ खाना घर ले जाते उसे ही खाते थे. बच्चे अपनी कमाई कुछ देते नहीं हैं. बेटी मेरे पास रहती है, वो भी कुछ नहीं करती.”
बुज़ुर्ग महिला ने कहा, “आज सुबह से बहुत भीड़ है. लोग चाय पीकर गए हैं, खाना लेकर गए हैं. गैस ख़त्म हो गई थी, अब घर से सिलेंडर मँगवाया. हमें बहुत ख़ुशी है कि आज इतने लोग ढाबे पर जुटे.”
3,246 total views










