शासकीय रिकॉर्ड दस्तावेजों में गड़बड़ियां कर, बाहरी व्यक्ति को कब्जा दिलाने को लेकर नप के जवाबदारो के खिलाफ कानुनी कार्रवाई की मांग हेतु ज्ञापन-

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2020 " 10:22 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद| नगर परिषद धामनोद पर गंभीर आरोप लगाकर नागरिकों ने संबंधितों के खिलाफ कानुनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस चौकी प्रभारी धामनोद को ज्ञापन दिया|
आज शाम पुलिस चौकी धामनोद पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुँच कर पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी निर्भय सिंह भुरीया को एक ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि
नगर परिषद धामनोद के संबंधित अधिकारी भूखण्ड घोटाले में लिप्त होकर नगर परिषद अंचल कर रिकॉर्ड में हेरफेर तथा शासकीय रिकॉर्ड दस्तावेजों में गड़बड़ियां कर बाहरी व्यक्ति को बीना उचित दस्तावेजों के दीनदयाल नगर में भूखण्ड पर कब्जा दिलाने का प्रयास किया जा कर नगर में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है ,
बाहरी व्यक्तियों द्वारा नगर के गरीब वर्गों के लोगों को झोपडे़ खाली नहीं करने पर धमकीयां भी दि जा रहीं हैं उक्त मामला कभी भी तूल पकड़ कर बढे़ विवाद का कारण बन सकता है|
इस को ध्यान में रखते हुए शासकीय दस्तावेजों में हेरफेर, शासकीय दस्तावेजों का गलत उपयोग तथा आम जन से की गई धोखाधड़ी के संबंध में जांच कर संबंधितों के खिलाफ कानुनी कार्रवाई करने की मांग करी गई है|
ज्ञापन देते समय राजाराम डोडियार, कारुसिंह, बाबूलाल पाटीदार, अनोखीलाल, रोहित ताबीयार, मनोहर मारीवाड़ , पीरुसिंह, राधेश्याम, सुरेश निनामा, लक्की, दिनेश पूरी, अमृत राम मुनिया, राहुल, अमरू, समरथ, बद्रीलाल, प्रकाश, अनिल, पंकज, जगदीश निनामा, आकाश, निखिल दिनेश, दिपक पग्गी, मनोज, मुकेश, गोपाल, जगदीश, राजेश निनामा, विजय, समरथ, आदि नागरिक उपस्थित थे|

नगरवासियों द्वारा आज पुलिस चौकी प्रभारी श्री भुरीया को ज्ञापन दिया

 3,085 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *