नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शकरपुर से 5 संदिग्ध गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़े तार

  
Last Updated:  दिसम्बर 7, 2020 " 10:53 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली|दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीनगर के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 संदिग्ध लोगों गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पंजाब और तीन कश्मीर से बताए जा रहे हैं। पकड़े गए संदिग्धों का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के आतंकी संगठन से लिंक जुड़ते दिख रहे हैं। इनके पास से हथियार और दूसरी सामग्री बरामद की गई है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का सपोर्ट!
दिल्ली पुलिस के अनुसार, नारको टेररिज्म से जुड़े पांचों संदिग्धों का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इस्तेमाल कर रही थी। अभी इनके आतंकी संगठन का पता नहीं लग पाया है। यह भी कहा जा रहा है कि पकड़े गए संदिग्ध दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

दिल्ली के शकूरपुर से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर (शकरपुर) इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और संदिग्धों के बीच फायरिंग हुई जिसके बाद 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 13 राउंड फायरिंग हुई। स्पेशल सेल आगे की जांच में जुटी है। पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।


बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध राजधानी दिल्ली में किसी बड़ी घटना के अंजाम देने की कोशिश में जुटे थे। पुलिस ने खुफिया रिपोर्ट के बाद इलाके में कार्रवाई की और उन्होंने इन्हें गिरफ्तार किया है। बता दे कि कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन 12 दिनों से चल रहा है। किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।

 2,185 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *