रतलाम : बगैर शासकीय सहयोग के किसानों ने नाले पर बनाया पैदल पुल-

  
Last Updated:  जून 25, 2021 " 10:19 पूर्वाह्न"

रतलाम | बारिश में नालों में पूर का पानी आने पर सैकड़ों किसान अपने खेतों पर नहीं पहुंच पाते हैं
बारिश में किसानों के लिए यह बड़ी समस्या है
जिला मुख्यालय से 14 किमी गाँव धामनोद के सैकड़ों किसान वर्षों से अपने खेतों पर आवागमन के लिए इस प्रकार की समस्या का सामना करते आ रहे है
समस्या से निजात दिलाने के लिए किसान स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग करते रहे , लेकिन स्थानीय प्रशासन किसानों की इस अहम समस्या पर कोई ध्यान नही दे कर किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है लेकिन किसान उस अन्नदाता का नाम है जो धरती का सीना चीर कर अन्न उगाता है,
पहाड़ काट कर रास्ता निकाल लेता है
किसान वो है जिसने कभी हार नहीं मानी |
कुछ ऐसी लगन धामनोद नगर में
खेत के रास्ते पर नाले पर पुलिया बनाने में क्षेत्र के किसानों में देखने को मिली
धामनोद ताजपुरीया रोड़ के बीच धामनोद बांध के अलावा गोवर्धन सागर तालाब का नाला बारिश में उफान पर रहता है , दोनों तालाब का पानी उक्त नाले में आने से
किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पाते हैं वहीं अगर किसान खेत पर है और नाले में पानी आता है तो किसान को गाँव में आने के लिए नाले में पूर का पानी उतरने तक घंटों तक इंतजार करना पडता है|
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के किसानों ने स्थानीय नगर परिषद से मदद सहयोग की मांग करी थी लेकिन जब नगर परिषद ने सहयोग नहीं किया तो किसानों ने बगैर शासकीय सहयोग से धामनोद बांध एवं गोवर्धन सागर तालाब के नाले पर
पैदल पुलिया का सीसी निर्माण कर दिया|

क्षेत्र के किसान मुकेश मुकाती एवं दिनेश पाटीदार ने बताया कि नाले पर पुलिया निर्माण के लिए नगर परिषद से सहयोग की मांग लम्बे समय से करी जाती रहीं लेकिन इस पर कोई ध्यान नही दिया गया मजबूर होकर किसानों ने जन सहयोग से पैदल पुल का निर्माण किया है शासकीय राशि का भी सहयोग मिलता तो पुलिया बड़ी एवं अधिक सुविधाओं वाली बनती जिसपर चार पहिया वाहन भी निकल सकते थे |

 459 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *