रतलाम: कृषि मंडी में कृषकों की छोटी उपज की नीलामी 9 जुलाई से होगी-

  
Last Updated:  जुलाई 3, 2021 " 08:53 अपराह्न"

विधायक दिलीप मकवाना द्वारा कृषकों के हित को देखते हुए जिला प्रशासन से उक्त व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया गया था

रतलाम | कृषि उपज मंडी रतलाम में 9 जुलाई से कृषकों के कम मात्रा की उपज की नीलामी की व्यवस्था आरंभ की जा रही है। सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को कृषि उपज मंडी में प्रति कृषक 5 बोरे तक की उपज की नीलामी की व्यवस्था रहेगी। इन दिनों में ट्रालियों एवं वाहनों में नीलामी की व्यवस्था प्रतिबंधित रहेगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा कृषकों के हित को देखते हुए जिला प्रशासन से उक्त व्यवस्था लागू करने का आग्रह किया गया था जिसके फलस्वरूप यह व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। कृषि उपज मंडी समिति सचिव ने बताया कि समस्त कृषक उपरोक्त व्यवस्था के तहत अपनी कृषि उपज मंडी में विक्रय हेतु उक्त दिवस को उपज लाएं। साथ ही मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

 404 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *