राज्यपाल श्री पटेल को भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में पहनाया स्कार्फ

  
Last Updated:  अगस्त 1, 2021 " 07:00 अपराह्न"

भोपाल|राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य संरक्षक के रूप में बैज तथा स्कार्फ पहना कर अभिनंदन किया गया।

राज्यपाल ने भारत स्काउट एंड गाइड मप्र के राज्य सचिव श्री अशोक जनवदे एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा का वाचन करवाया।राज्यपाल श्री पटेल को राज्य सचिव ने भारत स्काउट एंड गाइड संगठन की संक्षिप्त जानकारी दी व भारत स्काउट एंड गाइड से प्रकाशित पत्रिका बालचर रवि की प्रति भेंट की।

इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड मध्य प्रदेश की संयुक्त सचिव श्रीमती अनीता अंकुलनेरकर तथा राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री बी एल शर्मा भी मौजूद थे।

 419 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *