रतलाम: पुलिस लाईन में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया शस्त्र पूजन

  
Last Updated:  अक्टूबर 16, 2021 " 03:12 पूर्वाह्न"

जिले के पुलिस थानो में हुआ शस्त्र पूजन-

रतलाम। दशहरे के पावन पर्व पर पुलिस लाइन में पुलिस शस्त्रागार में हवन एवं शस्त्र पूजन का आयोजन हुआ। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने पुलिस वाहनों का पूजन किया एवं सभी नागरिकों को दशहरे के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

पुलिस थाना सैलाना, में हुआ शस्त्र पूजन-

विजयदशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन का विधान होता है इसी कड़ी में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पुलिस थाना सैलाना में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ । पुलिस थाना सैलाना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम पंडित चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा संपन्न कराया गया, कार्यक्रम में थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने सर्वप्रथम शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके पश्चात सैलाना थाना में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पुलिस थाना कार्यालय सैलाना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। शस्त्र पूजन के इस कार्यक्रम में परंपरा अनुसार उप निरीक्षक मनोज पाटीदार द्वारा हर्ष फायर भी किया गया।

पुलिस थाना बाजना में हुआ शस्त्र पूजन

 439 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *