नगरपालिका पन्ना की सीमा वृद्धि के उपरान्त परिसीमन की कार्यवाही प्रारंभ

  
Last Updated:  अक्टूबर 22, 2021 " 06:53 अपराह्न"

पन्ना। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी द्वारा आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका की सीमा वृद्धि होने पर ग्राम पंचायतें एवं सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के क्षेत्र को नगरपालिका में शामिल करते हुए जनपद पंचायत के परिसीमन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। जिला पंचायत पन्ना द्वारा नगरीय सीमा में शामिल हो रहे आंशिक क्षेत्र वाली 04 ग्राम पंचायतों के 260 मतदाता किस वार्ड में रहेंगे तथा 06 पंच वार्ड में एक भी मतदाता नहीं बच रहा है, उनकों परिसीमन कर विलोपित किया जाएगा। संबंधित वार्डो एवं जनपद के वार्डो का पुनः परिसीमन किया जाना है। परिसीमन के बाद किसी पद के आरक्षण की आवश्यकता है अथवा नहीं इसका परीक्षण किया जाएगा।
    नगरपालिका पन्ना द्वारा 06 पंचायतों को शामिल कर उनके वार्डों का निर्धारण करते हुए नये वार्ड गठित होंगे उनके आरक्षण की कार्यवाही जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा की जाएगी। वार्डों के गठन के बाद नगरपालिका के मतदान केन्द्रों का पुर्ननिर्धारण किया जाएगा। जनपद पंचायत पन्ना की 06 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्र को विलोपित करते हुए परिसीमन के आधार पर 04 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों का पुर्ननिर्धारण किया जाएगा। नव गठित वार्डो की सीमा के अनुसार पंचायतों की मतदाता सूची से मतदाता शिफ्ट करने के लिए आधार पत्र तैयार करने एवं ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शिफ्टिंग की आदि कार्य सम्पादित करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
     इनमें सुधीर सिंह कुशवाहा तहसीलदार पन्ना, पी.एल. पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पन्ना, यसवंत वर्मा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका पन्ना, घनश्याम शर्मा खण्ड पंचायत अधिकारी पन्ना, सुरेश कुमार साहू नगरपालिका पन्ना, राजस्व निरीक्षक मंडल पन्ना के साथ संबंधित क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिव एवं हल्का पटवारी की ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त किए गए अधिकारी-कर्मचारी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कार्य सम्पादित करेंगे। कार्य पूर्ण होने के उपरान्त प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

 856 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *