Ratlam:भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के तारतम्य में कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

  
Last Updated:  जनवरी 21, 2024 " 11:28 अपराह्न"

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के तारतम्य में कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

रतलाम। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के तारतम्य में जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने जिले में आयोजन के दृष्टिगत कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्वों के निर्वहन के लिए आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 22 जनवरी को प्रत्येक मंदिर में जनसहयोग से राम कीर्तन, दीप प्रज्जवलन हेतु आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समन्वयक जन अभियान परिषद् स्थानीय सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ से समन्वय स्थापित कर आयोजन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शहर तथा ग्रामों में राम मण्डलियों को स्थानीय कार्यक्रम मोहल्लों तथा ग्रामों में किए जाने हेतु प्रेरित करेंगे।

प्रभारी अधिकारी (देव स्थान), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, समन्वयक जन अभियान परिषद् स्थानीय सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ से समन्वय स्थापित कर मुख्य मंदिरों में टी.वी. स्क्रीन लगाकर अयोध्या में आयोजित श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम का सजीव प्रसारण करेंगे तथा आयोजनों में आमजनों की सहभागिता हेतु विशेष रुप से आमंत्रित किया जाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। जिले के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृति आयोजन मंदिर ट्रस्ट, समिति के माध्यम से आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम, ग्रामीण, जावरा, आलोट तथा सैलाना, तहसीलदारों द्वारा प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट/समिति द्वारा 22 जनवरी को भण्डारों के आयोजन के साथ ही विभिन्न धर्मगुरुओं से भण्डारे के आयोजन हेतु समन्वय स्थापित करेंगे।

सभी कार्यालय प्रमुख, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रतलाम, ग्रामीण, जावरा, आलोट तथा सैलाना, आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत 22 जनवरी से 26 जनवरी तक समस्त शासकीय कार्यालयों में रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 532 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *