Ratlam: हमारी धरोहरों हमारी विरासत के तहत करणी सेना (सर्व समाज) ने शिवमंदिर में पूजा कर सैलाना नगर के संस्थापक राजा जयसिंह जी के समाधि का पुजन किया

  
Last Updated:  अक्टूबर 20, 2024 " 03:00 अपराह्न"

Sunil singh parihar रतलाम/ सैलाना। हमारी धरोहर हमारी विरासत के तहत करणी सेना (सर्व समाज) ने सैलाना के बांसवाड़ा रोड स्थित क्षार बाग में स्थित शिव मंदिर में पूजा कर
सैलाना राज्य के संस्थापक महाराजा की समाधि का पूजन किया ।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (सर्व समाज)के जिलामंत्री शेर सिंह राठौर ने जानकारी दी कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान के आह्वान पर यह कार्यक्रम किया गया है ।जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को महापुरुषों के कार्यों विचारों से अवगत कराना है । सैलाना एक प्राचीन नगर हे जिसका गौरवशाली इतिहास है।
करणी सेना (सर्व समाज) सैलाना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सैलाना के सर्व समाज के नागरिकों ने उपस्थित हो शिव पूजा का धर्म लाभ ले सैलाना राज्य के संस्थापक महाराजा जय सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम में सैलाना राज के महाराज अमर सिंह राठौर , करणी सेना के जिला महामंत्री शेर सिंह राठौर,धर्मेंद्र सिंह राठौर,पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह राठौर,व्यापारी एसोसियन के अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, पूर्व जनपद सदस्य रमेश राणा, पार्षद राजेश पाटीदार, प्रेमचंद ,पत्रकार सुनिल सिंह परिहार रवि ग्वाले,दिलीप सिंह,लखन सिंह,प्रभात शर्मा, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम उपरांत सैलाना शेर सिंह राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

 538 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *