सैलाना में शान से लहराया तिरंगा ,धूमधाम मनाया गणतंत्र दिवस

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2026 " 10:56 पूर्वाह्न"

Ad

Ratlam: सैलाना में शान से लहराया तिरंगा ,धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया

सुनिल सिंह परिहार
रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष सभी सैलाना में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बस स्टैंड स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने झंडा फहराया नगर परिषद सैलाना में अध्यक्ष चैतन्य शुक्ल ने , भाजपा सैलाना ओर ब्लॉक कांग्रेस सैलाना द्वारा झंडा फहराया गया।
स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकली गई। जो कि सैलाना के बालक उच्चतर विद्यालय ( हाई स्कूल) पहुंची जहां जनपद अध्यक्ष ने झंडा फहराया। sdm सैलाना तरुण जैन ने मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन किया हाई स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

तहसीलदार सैलाना कुलभूषण शर्मा पूरे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कि निगरानी करते दिखे।
कार्यक्रम में जन प्रतिनिधि ,वरिष्ठ नागरिक ,पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
पूरे सैलाना अंचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाये जाने के समाचार मिले हैं।

 412 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *