संविधान का पाठ पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, सरकार ने जारी किया आदेश

  
Last Updated:  जनवरी 23, 2020 " 07:44 पूर्वाह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में संविधान का पाठ पढ़ाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबि स्कूलों में हर सप्ताह के आखिरी दिन यानी शनिवार को बच्चों के बीच संविधान पर चर्चा कराई जाएगी और प्रस्तावना का पाठ कराया जाएगा। संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जाएगा। प्रार्थना के बाद शाला के प्रधान अध्यापक और शिक्षक द्वारा वाचन किया जाएगा और विद्यार्थियों द्वारा दोहराया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों को सकुर्लर जारी कर दिया है

 1,707 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *